हाई ब्लड प्रेशर में कौन कौन से फल खाने चाहिए?HealthPlanet

Posted on Wed 30th Nov 2022 : 17:16

हाई ब्लड प्रेशर से हैं परेशान, तो आज से खाना शुरू कर दें ये फल, जल्द हो जाएगा कंट्रोल में
इन फलों के सेवन से हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है. इसके अलावा यह सभी फल हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक के खतरे को भी टालते हैं.
हाई ब्लड प्रेशर (High blood pressure) की समस्या बहुत आम हो चुकी है. इसका कारण है खराब लाइफस्टाइल (lifestyle) जिसके चलते हार्ट अटैक (heart attack) और ब्रेन स्ट्रोक (brain stroke) जैसी समस्याएं भी होने लगी है. ऐसे में सेहत (health tips) का खास ख्याल रखना बहुत जरूरी हो जाता है. इस लेख में हम आपको कुछ फलों (fruits) के बारे में बताएंगे, जो आपके उच्च रक्त चाप यानी हाई ब्लड प्रेशर (BP) की समस्या से निजात दिलाएंगे.
ये हैं 5 फल बीपी पेशेंट के लिए

हाई ब्लड प्रेशर के मरीज को कीवी को फल के रूप में जरूर शामिल करना चाहिए. यह ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में बहुत सहायक होता है. कीवी में मैग्नीशियम और पोटेशियम पाया जाता है, जो बीपी को कंट्रोल करने का काम करता है. इसका जूस बनाकर रोजाना पीने से हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक का भी खतरा टलता है.
तरबूज

यह फल भी बहुत फायदेमंद है बीपी पेशेंट (bp patient) के लिए क्योंकि, इसमें अमीनो एसिड, पोटेशियम, विटामिन सी, विटामिन ए, लाइकोपीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. ये सभी ब्लड प्रेशर को संतुलित बनाए रखने में मदद करते हैं. इसके अलावा रोजाना व्यायाम (exercise) भी आपको स्वस्थ बनाए रखने में सहायक होता है. फलों का राजा आम (mango) स्वाद और स्वास्थ्य दोनों देता है. इसके सेवन से भी बीपी कंट्रोल होता है.
स्ट्रॉबेरी

इस फल में भरपूर एंटीऑक्सिडेंट पाया जाता है और विटामिन सी और ओमेगा 3 फैटी एसिड भी होता है. इसमें मौजूद पोटेशियम आपके हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में पूरा सहयोग करते हैं.
केला

इसमें भी बीपी को कंट्रोल करने के सारे गुण पाए जाते हैं, केले में पोटैशियम, ओमेगा 3, फैटी एसिड, फाइबर आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं. ऐसे में इसका सेवन करना भी सेहत के लिए अच्छा है.
शकरकंद

स्वीट पोटैटो कहे जाने वाला यह फल भी बीपी कंट्रोल (BP) करने में बहुत सहायक होता है. इसमें बीटा कैरोटीन, कैल्शियम और घुलनशील फाइबर (Fiber) होते हैं, जो तनाव को कम करते हैं, जिससे ब्लड प्रेशर भी संयमित रहता है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info